फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया रोष

विज्ञापन
सोनीपत में मानव श्रृंखला बनाती आगनबाड़ी वर्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 8 दिसंबर से हड़ताल पर है। सरकार की ओर से उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को लघु सचिवालय के सामने गोहाना रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन की नेता सरोज, ओमवती, अनीता दहिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराए के मुकदमें वापस लिए जाए। काम से हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम के घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय लागू किया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें