फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 2 हजार रुपये लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
दुकानदार पर पिस्तौल तानकर खड़ा आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में शहर में रोहतक रोड पर पिस्तौल दिखाकर बदमाश दुकानदार से 2 हजार रुपये लूट ले गए। इस वारदात को नकाबपोश दो युवकों ने अंजाम दिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस पर पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि उसने रोहतक रोड पर किराना की दुकान कर रखी है। उसने सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर दुकान खोली ही थी कि उसी समय नकाबपोश दो युवक उसकी दुकान पर आए। दोनों हाथ में हथियार लिए हुए थे। उन्होंने आते ही हथियार उस पर तान दिए और उससे 2000 रुपये छीनकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें