फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धोषित अपराधी को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना क्षेत्र में जींद के गांव सरफाबाद के पास एक पॉलिट्री फार्म पर अदालत की तरफ से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि वहां दो नामजद युवकों ने लेबर के साथ मिलकर टीम के साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला किया। यही नहीं गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इस पर दिल्ली पुलिस के एसआई ने बरोदा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने दो नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली पुलिस के पीएस स्पेशल स्टाफ के एसआई प्रीतम ने बताया कि वेस्ट दिल्ली की अदालत ने 2 जुलाई, 2021 को सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत को उद्धोषित अपराधी घोषित किया था। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि उद्धोषित अपराधी सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत गांव सरफाबाद में अग्रवाल पॉलिट्री फार्म पर टीकाराम के पास रह रहा है। इस पर 24-25 जनवरी की रात को अपनी टीम के साथ पॉलिट्री फार्म पर पहुंचे। वहां उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम टीकाराम बताया। इस पर उन्होंने टीकाराम को सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत के बारे में पूछा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बिना उनकी बात सुने अपने पास रह रहे लेबर को बुला लिया। इसके अलावा कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया और उनसे मारपीट करने लगे। आरोप है कि सभी ने उन पर लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला किया। इनमें से एक का नाम कप्तान था। उसने ट्रैक्टर की टक्कर उनकी कार को भी मारनी चाही और उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला और स्थानीय पुलिस ने आकर उनको वहां से निकाला। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके फोन भी छीन लिए हैं। इस पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें