फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार छोटी 2.70 लाख रुपये व आभूषण लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली में युवती अपने दो साथियों संग मिलकर अपने ही घर से नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गई। युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने नकदी व आभूषण बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे थे। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली की गली नंबर चार के रहने वाले बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए 2.70 लाख रुपये व आभूषण रखे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बेटी आरती अपने परिचित रहीश और दानिश की मदद से उनके घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। वह उनके घर से 2.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बलबीर के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें