फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, देरी से चली ट्रेनें

विज्ञापन
जीटी रोड पर सुबह के बीच गुजरते वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड का सितम लगातार जारी है। रविवार रात से गहराया कोहरा सोमवार सुबह भी छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वहीं ट्रेनें में अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से एक घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे कोहरे का असर कम होने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पहाड़ों में हुए हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुर रहे हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अब कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहा है। रविवार रात करीब 8 बजे कोहरे छाने लगा था। रात 11 बजे तक जिला कोहरे की आगोश में समा गया था। घने कोहरे के कारण दृश्यता महज 10 मीटर तक रह गई थी। जिस कारण हाईवे पर वाहन रेंग कर एक-दूसरे के पीछे चलते रहे। सोमवार सुबह तक कोहरा छाया रहा। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण अधिकतर वाहन चालकों ने हाईवे किनारे बने ढाबों पर वाहन रोकना ही उचित समझा। घने कोहरे के कारण झेलम एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से एक घंटे तक की देरी से चली। जिस कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही कोहरे के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं काफी यात्री ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी। कोहरा छंटने के बाद ही ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें