फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने किया शहर का दौरा, जाम से मुक्ति के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने को निरीक्षण करते डीसी और एसपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए उपायुक्त ललित सिवाच और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले गोहाना रोड फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत के कार्य का जायजा लिया, उसके बाद बस अड्डे पर पहुंचे। यहां डायवर्ट कि गए रूटों की व्यवस्था देखी। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कड़ी में सर्वप्रथम अतिक्रमण रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा, वहीं अतिक्रण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। 10 दिन का काम महज 4 दिन में पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर वीरवार रात तक मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लोगों से भी सहयोग की अपील है। इस दौरान एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी आ सकती है। दो दिन में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें