फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : बच्चों को साथ लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, मांगा शिक्षा का अधिकार

विज्ञापन
डीईओ कार्यालय के बाहर रोष जताते अभिभावक और बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की मांग को लेकर अभिभावक सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने डीईओ से बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकारी मांगा और दाखिला करवाने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। शिक्षा विभाग प्रयासरत है कि बच्चों का नए या पुराने स्कूल में दाखिला करवाया जाए। फिलहाल मेरे हाथ में कुछ नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी के बयान पर अभिभावक बिफर गए। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा अधिकारी ही कुछ नहीं कर सकते तो फिर चालू शैक्षणिक सत्र के बीच में नियम 134ए के तहत दाखिले की प्रक्रिया करने का औचित्य ही क्या था। छात्र-अभिभावक संघ के नेतृत्व में पहुंचे अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में भी बच्चों की पाठशाला शुरू की। अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि वे बच्चों के खराब होते साल को देखते हुए अभिभावकों की मांग को उच्चाधिकारियों के पास पहुंचाएं, ताकि बच्चों का साल खराब होने से बच सके। डीईओ प्रोमिला भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया है और आज भी इस बारे में बात करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें