फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का कर्मचारी बता ग्रामीण से एप कराया डाउनलोड, फिर खाते से निकाले 1.24 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत।गांव लाठ के एक ग्रामीण को खाते से कटे 575 रुपये की कस्टमर केयर से जानकारी लेना महंगा पड़ गया। ठग ने उसे बैंक का कर्मचारी बता पहले एक एप डाउनलोड कराया। उसके बाद उसके खाते से 1 लाख 24000 रुपये निकाल लिए। इसको लेकर ग्रामीण ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लाठ निवासी विक्रम ने बताया कि उसका खाता गांव बीधल स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में है। उसके खाते में 1 लाख 24297 थे। विक्रम के अनुसार उसके खाते से 575 रुपये कट गए थे। इसको लेकर उसने 19 नवंबर, 2021 को गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और फोन करके संबंधित कर्मचारी से रुपये कटने की जानकारी ली। इस पर कर्मचारी ने उसे कहा कि आपके पास कुछ देर में फोन आएगा, जोकि आप से रुपये काटने की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसके पास एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को बैंक की तरफ से बताया और उसे क्विक स्पार्ट एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उसने अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड किया। इस पर आरोपी ने उससे एप पर लिखा हुआ नंबर पूछा, जिसके बाद उसके खाते से दो बार मे एक लाख 24 हजार रुपये कट गए। इसको लेकर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें