फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की लकड़ियों को लेने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के गांव नगर में चोरी की लकड़ियों को लेने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पेड़ों की लकड़ियां काटकर ग्रामीणों ने एक प्लाट में रखी हुई थी। जब टीम टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की यही नहीं वनरक्षक की कमीज भी फाड़ दी। इसको लेकर वनरक्षक ने कोर्ट कंपलेक्स चौकी पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में वनरक्षक कपिल देव ने बताया कि वह विभाग के अंतर्गत गोहाना बीट पर कार्यरत है। उन्हें सूचना मिली थी कि वन विभाग की लकड़िया चोरी हुई है जो कि गांव नगर में अश्वनी के प्लाट में रखी हुई है। इसके आधार पर उसने अधिकारियों को सूचना दी और एक टीम बनाकर मौके पर पहुंचे। टीम में वन दरोगा सुनील कुमार रमेश कुमार मनमीत व अमित कुमार शामिल थे। कपिल देव के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो अश्वनी के प्लाट में सरकारी पेड़ों की कटी हुई लकड़ियां मिली। जब उन्होंने लकड़ियों की फोटो डालना शुरू किया तो वहां पर कुछ ग्रामीण महिला व पुरुष आ गए। ग्रामीणों ने आते ही उनके साथ डंडे व थप्पड़ मारने शुरू कर दी है। इससे उन्हें चोटें भी आई यही नहीं ग्रामीणों ने उसकी कमीज भी फाड़ दी। आरोप है कि हमला करने वालों में दीपेंद्र उसका पिता दलवीर उर्फ बब्बर व 8-10 अन्य व्यक्ति शामिल थे। सभी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। यही नहीं धमकी दी कि अगर दोबारा यहां दिखे तो जान से मार देंगे। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दो नामजद और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें