फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का षड्यंत्र रचने वाले किसान पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जागसी के जिस किसान ने उससे छह लाख रुपये का झड्यंत्र रचा था, उस पर बरोदा थाना पुलिस ने जांच अधिकारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार किसान ने 30-32 लाख रुपये कर्ज न चुकाने से बचने के लिए यह झड्यंत्र रचा था। गांव जागसी निवासी ब्रह्मप्रकाश ने सोमवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका गांव में ही स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में खाता है। उसने अपने खाते से रुपये निकलवा कर गांव बुटाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कृषि कार्ड के संबंध मे जमा कराने थे। इसको लेकर वह दोपहर करीब पौने एक बजे जागसी के एसबीआई बैंक की शाखा से छह लाख रुपये निकलवाकर बुटाना स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए बाइक लेकर जा रहा था। जब रास्ते में वह जागसी-गंगाणा संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो गंगाणा की तरफ से दो बाइकों पर चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइकों को अड़ा दिया। इनमें से एक युवक ने नीचे उतरकर उसकी कनपटी पर देसी कट्टा (हथियार) अड़ा दिया और उससे रुपये छीनकर गंगाणा की तरफ वापस भाग गए। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। किसान की शिकायत के बाद मामले की जांच करने वाले एएसआई बलवान सिंह ने शिकायत दी कि ब्रह्मप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि उसने लोगों के करीब 30-32 लाख रुपये देने हैं। उसके पास देने के लिए रुपये नहीं है, इसलिए उसने छह लाख रुपये निकलवाकर घर रख लिए थे और लूट का ड्रामा किया था, ताकि लोगो के रुपये न देने पड़े। ऐसे में ब्रह्मप्रकाश ने पीएनबी, बुटाना मे कृषि कार्ड के संबंध मे कैश जमा न कराने व लोगों से लिए गए रुपये धोखाधड़ी की नीयत से हड़पने व लूट की पुलिस को झुठी सूचना देकर झुठा मुकदमा दर्ज करवाया, जो कानून के विरुद्ध है। इसी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें