फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे के घरों के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव उल्देपुर में चोरों ने चाचा-भतीजे के बंद घरों के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी कर लिया। चाचा-भतीजा सोनीपत में मकान बनाकर रहे हैं। वह गांव में गए तो चोरी का पता लगा। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामफल वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि उनका पैतृक गांव उल्देपुर है। वह तथा उसका चाचा मास्टर जय भगवान सोनीपत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके पैतृक घरों पर ताला लगा हुआ है। वह 12 जनवरी को गांव में गए तो दोनों घरों के ताले टूटे मिले। उसने अंदर जाकर देखा तो एक घर से चोर चक्की की मोटर, पानी की मोटर, दो घड़ी, हजारों रुपये के पीतल, स्टील के बर्तन तथा दूसरे घर से चक्की की मोटर व बर्तन चोरी कर ले गए थे। उन्होंने मामले की सूचना डायल-112 की टीम को दी। टीम ने मुआयना करने के बाद पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें