फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों के घर फेंके गंदगी से भरे मटके

विज्ञापन
स्कूल संचालक के घर पर कीचड़ से भरा मटका फेंकता युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। नियम 134ए के पत्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में दाखिला न मिलने से अभिभावकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए अभिभावकों ने मंगलवार देर रात दाखिला देने से इंकार करने वाले निजी स्कूल संचालकों के घर के बाहर गंदगी से भरे मटके फेंके। अभिभावकों ने कहा कि नियम 134ए को लेकर बच्चों का मजाक बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी कोई ठोस करवाई नहीं कर रहे। जिस कारण उन्हें ठोस कदम उठाने पद रहे है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चो जल्द दाखिला नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने कहा कि पिछले 28 दिन से बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावक धक्के खा रहे है। निजी स्कूल दाखिला देने की हामी नहीं भर रहे। इसके बावजूद सरकार या प्रशासन कोई करवाई नहीं कर रहे। सरकार,प्रशासन व निजी स्कूल संचालकों से प्रताड़ित होते देख गुस्साए आक्रोशित अभिभावकों ने मंगलवार देर रात मटको में गंदगी भरकर 134 ए के दाखिले से मना करने वाले स्कूल संचालकों के घर गंदगी से भरे मटके फेंकें। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों को दाखिला नहीं मिल जाता तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें