फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं हत्या कर कार में डालकर जला दिया था राकेश का शव, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
राकेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत: गांव मेहंदीपुर के राकेश की माैत कार में जलकर नहीं हुई थी। उसकी हत्या करके शव को कार में डालकर जलाया गया था। आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को कार की ड्राइविंग सीट पर बैठाकर आग लगा दी थी। सीएनजी लगी होने के कारण पुलिस मौत को हादसा मानकर चल रही थी। मृतक डेयरी संचालक के भाई ने कार की स्थिति को देखकर हादसे के बाद कार में आग लगने की आशंका जताई थी। पुलिस ने राकेश के साथ गए उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया है। गांव मेहंदीपुर निवासी राकेश उर्फ फुलकवार (34) 25 दिसंबर की शाम को अपनी आई-20 कार लेकर मुरथल एक शादी समारोह में आया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। परिवार के लोग परिचितों से उसके बारे में जानकारी करते रहे। अगले दिन 26 दिसंबर की सुबह जब कुमासपुर के ग्रामीण नांदनौर रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक कार जली हुई हालत में मिली। कार में चालक सीट पर पर जला हुआ पड़ा था। जिस पर उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व बहालगढ़ चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि कार मेहंदीपुर के राकेश उर्फ फुलकवार की है। शव बुरी तरह जलने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जिस पर पुलिस ने राकेश के स्वजनों को मौके पर बुलाया। अपनी कार के अंदर शव मिलने के चलते राजकुमार ने शव अपने भाई राकेश का होने की बात कही। राजकुमार ने बताया कि उसका भाई शादी समारोह में मुरथल गया था। वहां से न आने के कारण देर रात उन्होंने राकेश के पास फोन किया था, लेकिन उसके नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। सुबह को पुलिस ने उनकी कार के जली हालत में मिलने की जानकारी दी थी। राजकुमार ने अंदेशा जताया था कि उसके भाई की कार आगे किसी वाहन में टकरा गई। जिसके चलते कार में आग लग गई। इसी कारण उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया की घटना की रात को राकेश शादी समारोह में मुरथल के देवेंद्र व मयूर विहार के अंजीत के साथ था। देवेंद्र से राकेश की दोस्ती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। घटना की रात को शराब पीने के बाद उनका झगड़ा हो गया था। उसके बाद वह कार में सवार होकर राकेश के साथ चल पड़े। कार को अंजीत चला रहा था। रास्ते में कार डंपर से टकरा गई। जिस पर राकेश उन्हें गालियां देने लगा। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर चालक सीट पर डालकर कार में आग लगा जला दिया था। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें