डीईओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते अभिभावक
- फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला न मिलने से खफा अभिभावक बुधवार को डीईओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही डीईओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने बुधवार को सुबह पहले डीसी ललित सिवाच से मुलाकात की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद वह डीईओ कार्यालय पहुंचे और ताला जडक़र रोष जताया। अभिभावकों ने कहा कि जब तक बच्चों का दाखिला नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी ने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न देकर निजी स्कूल मनमानी कर रहे है। सरकार को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।