सोनीपत। शहर की दहिया कॉलोनी स्थित डीजे की दुकान में घुसकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के सुभाष नगर के रहने वाले अनिल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह दहिया कॉलोनी की गली नंबर 5 में हार्दिक डीजे के नाम से दुकान चलाता है। उसे शनिवार को पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि आपकी दुकान के पीछे रस्सी लटक रही है। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि दुकान से चोर लैपटॉप, दो एम्लीफायर, चार स्पीकर, चोरी कर ले गए। चोर रस्सी के सहारे छत पर गया और पीछे के दरवाजे की कुंडी तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।