फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर व पैर में गोली मारकर हत्या, अज्ञात पर मुकदमा 

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की सिर व पैर में गोली मारकर हत्या, अज्ञात पर मुकदमा  माई सिर्टी रिपोर्टर  सोनीपत। गांव महमूदपुर के पास हमलावरों ने खेत में एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के सिर व पैर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा। युवक का शव महमूदपुर के पास ड्रेन नंबर-8 के पास पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुुंची सदर थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  गांव बिचपड़ी ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अनिल उर्फ बंटी (26) बुधवार सुबह घर पर था। इसी दौरान गांव का अमित एक अन्य युवक के साथ उसे बुलाने के लिए घर आया था। उन्होंने उसे घर से जाने से मना कर दिया। जिस पर वह युवक वहां से चले गए। उसके कुछ देर बाद उसके बेटे के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसके बाद उसका बेटा घर से चला गया। ईश्वर का कहना है कि उन्होंने बुधवार को शाम को अपने बेटे के पास कॉल की थी। जिस पर उसने कहा था कि वह देर शाम तक घर आ जाएगा। उसके बाद भी उसका बेटा नहीं लौटा। रात को उन्हें पता लगा कि अनिल का शव महमूदपुर के पास खेत में ड्रेन नंबर आठ के पास पड़ा है। उसे गोली मारी गई है। जिस पर वह अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में ईश्वर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें