फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन स्थल पर जाने के लिए लिफ्ट लेकर मेडिसन कंपनी कर्मी से बाइक व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन स्थल पर जाने के लिए लिफ्ट लेकर मेडिसन कंपनी कर्मी से बाइक व मोबाइल लूटा -दो बदमाशों ने बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास से युवक की बाइक पर ली थी लिफ्ट -बहालगढ़ चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मेडिसन कंपनी कर्मी से लिफ्ट लेकर बाइक व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। कर्मी ने मामले की शिकायत बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी है। बदमाशों ने युवक से कुंडली किसान आंदोलन तक जाने के लिफ्ट मांगी थी। उसके बाद वह रास्ते में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शास्त्री कालोनी सोनीपत निवासी योगेश ने पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ स्थित लार्स मेडिसन कंपनी में काम करता है। वह 22 जनवरी की रात को साढ़े आठ बजे अपनी बाइक पर कंपनी से घर आ रहा था। उसे बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास दो लोग मिले। उन्होंने उसे कुंडली किसान आंदोलन तक छोडक़र आने के लिए लिफ्ट मांगी। जिस पर उसने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और कुंडली की तरफ चल दिया। योगेश का आरोप है कि रास्ते में उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे बाइक से उतारकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। जिस पर उसने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब उसने मामले से बहालगढ़ चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें