किसान ने सुसाइड नोट में लिखा सरकार नहीं कर रही कानून रद्द, इससे किसान की जमीन नहीं बचेगी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली धरनास्थल पर जहर खाकर जान देने वाले किसान एवं खेतीबाड़ी विभाग के चौकीदार लाभ सिंह ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पंजाबी भाषा में सुसाइड नोट में उन्होंने किसानों की दुर्दशा व सरकार द्वारा कानून रद्द नहीं किए जाने पर चिंता जाहिर है। उनके साथियों ने बताया कि उनके पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस को सौंप दिया गया है।
पंजाब भाषा यह लिखा सुसाइड नोट हुआ बरामद
मुलाजम मजदूर किसान यूनियन जिंदाबाद
मैं लाभ सिंह पुत्र लेट श्रीजागीर सिंह गांव सरथला, तहसील पाइल, जिला लुधियाना का रहने वाला हूं। मैं दफ्तर खेतीबाड़ी भूमि पुरख प्रयोगशाला समराला में सरकारी नौकरी करता हूं। मैं बहुत परेशान हूं कि किसान ठंड में बैठे हैं। पर प्रधानमंत्री मोदी काले कानूनों को वापस नहीं ले रहे। मैं इस बात से भी चिंतित हूं कि जब यह जमीन किसानों की नहीं रहेगी तो हमारा महकमा खेतीबाड़ी भी नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी और सारे मंत्री को वाहेगुरु बख्शें की इस 15 जनवरी को होने वाली मीटिंग में यह सारे काले कानूनों को वापस ले लें। मैं वाहेगुरु के सामने अरदास करता हूं। दिल्ली में जगह-जगह बॉर्डरों पर बैठे मेरे किसान डटे रहे आपकी एक दिन जीत जरूर होगी और जीतकर ही अपने घरों में वापस आना। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फ़तेह।
किसान यूनियन जिंदाबाद।
जय जवान जय किसान
मेरा बेटा कुलदीप सिंह
आप का खास
लाभ सिंह, चौकीदार, दफ्तर, खेतीबाड़ी, समराला, गांव सरथला
अब तक 11 किसानों की जा चुकी जान
कुंडली धरना स्थल पर अब तक 11 किसानों की जान जा चुकी है।
-5 दिसंबर को पंजाब के नवांशहर के गांव हसनपुर खुर्द के सुरेंद्र सिंह की सडक़ हादसे में जान गई।
-8 दिसंबर को गांव बरोदा के किसान अजय की जान गई।
-14 दिसंबर को पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की जान गई
-15 दिसंबर को पंजाब के जिला मोहाली के गांव कंड़ाला के किसान गुरमीत सिंह की जान गई।
-15 दिसंबर को पंजाब के जिला पटियाला के गांव सौहली के किसान पाल सिंह की जान गई।
-16 दिसंबर को बाबा राम सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
-17 दिसंबर को भीम सिंह नंबरदार का शव ड्रेन में मिला।
-03 जनवरी को गंगाना के किसान कुलबीर की मौत हो गई।
-03 जनवरी को पंजाब के संगरूर के गांव लिदडा के किसान शमशेर की जान गई।
-9 जनवरी को पंजाब के जिला फतेहगढ़ के गांव माछराई खुर्द निवासी सरदार अमरिंदर सिंह की जहर खाने मौत