फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के लिए रुके दिल्ली पुलिस के जवान की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मारपीट कर मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लघुशंका के लिए रुके दिल्ली पुलिस के जवान की कार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मारपीट कर मारने की धमकी दी -बाइक सवार दो युवकों ने पहले कार की खिडक़ी को मारी टक्कर, बाद में साथियों को बुलाकर की मारपीट -गांव नई बसौदी के रहने वाले जवान ने दर्ज कराया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो राई। गांव गढ़ मिरकपुर के पास पास रिलायंस पेट्रोल पंप व दिवान ढाबा के बीच लघुशंका के लिए रुके दिल्ली पुलिस के जवान की कार को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। साथ ही विरोध करने पर अपने साथियों को बुलाकर जवान से मारपीट कर दी। जिससे वह चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नई बसौदी निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दिल्ली में ड्यूटी देकर छुट्टी के बाद गाड़ी में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। वह दिल्ली से वाया बागपत आए थे। जब वह दिवान ढाबा व रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच पहुंचे तो गाड़ी को एक तरफ रोककर लघुशंका के लिए रुक गया। जब उन्होंने वापस आकर कंडक्टर साइड की खिड़की खोली तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक शराब के नशे में आए और खिड़की को टक्कर मार दी। साथ ही उसके साथ कहासुनी करने लगे। इस दौरान उसने एक युवक का पहचान पत्र देखा जिस पर विजय लिखा था। बाद में युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में वह धमकी देकर फरार हो गए। अमित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें