फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के रिटायर्ड फौजी से लिफ्ट लेकर पिस्तौल अड़ा ब्रेजा गाड़ी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी के रिटायर्ड फौजी से लिफ्ट लेकर पिस्तौल अड़ा ब्रेजा गाड़ी व मोबाइल लूटे अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। भिवानी के रहने वाले रिटायर्ड फौजी से दिल्ली जाने के लिए लिफ्ट लेने के बाद सैदपुर के पास पिस्तौल दिखाकर ब्रेजा गाड़ी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने भिवानी से ही दिल्ली जाने के रिटायर्ड फौजी की गाड़ी में लिफ्ट ली थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भिवानी की न्यू डिफेंस कालोनी के रहने वाले सुखपाल सिंह ने सैदपुर चौकी पुलिस को बताया कि वह मंगलवार देर शाम अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के नांगलोई में अपनी बेँटी से मिलने जा रहा था। जब वह रोहतक रोड पर पहुंचा तो वहां दो युवकों ने भी खुद को छात्र बताकर दिल्ली मुखर्जी नगर जाने के लिए उसकी गाड़ी में लिफ्ट ली थी। सुखपाल ने बताया कि जब वह सैदपुर के पास पहुंचे तो युवक ने उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी को रुकवा लिया। जिस पर उसके गाड़ी रोकते ही युवक उतरकर उसके पास आया और पिस्तौल तान दी। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सैदपुर चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें