किरयाना दुकानदार पर दाव से हमला, गंभीर
- दुकानदार के बयन पर मोहाना थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मोहाना के दुकानदार ने गांव के ही व्यक्ति पर दाव (तेजधार हथियार) से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मोहाना निवासी गुलशन ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। उसने बताया कि उसका गांव के ही धर्मबीर के साथ कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी में झगड़ा हो गया था। जिसमें बीच-बवाव हो गया था। गुलशन ने बताया कि वह रविवार को दोपहर बाद अपनी दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। उसका पिता व भाई दुकान के अंदर बैठे थे। इसी दौरान धर्मबीर अचानक दाव लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। दाव लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसे गंभीर हालत के चलते परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे पीजीआई न ले जाकर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने गुलशन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।