केएमपी एक्सप्रेस-वे पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
-गांव बढ़मलिक का किसान केएमपी पार कर प्रीतमपुरा की तरफ खेत में गया था
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव बढ़ मलिक के पास केएमपी एक्सप्रेस-वे पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने किसान के बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बढ़ मलिक निवासी किसान प्रीतमपुरा की तरफ अपने खेतों में गए थे। जब वह शुक्रवार रात को वापस गांव आ रहे थे तो केएमपी एक्सप्रेस-वे को क्रास करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना के बाद उनके बेटे राजकुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।