फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पास में होते हुए महिला के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 25000 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पास में होते हुए महिला के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 25000 रुपये, मुकदमा दर्ज - गांव भावड़ की रहने वाली महिला के बैंक खाते से तीन बार में निकाली गई नकदी - महिला के पति ने 10 नवंबर को निकलवाए थे 4000 रुपये, एक दिन बाद पासबुक में एंट्री कराने गए तो 25000 निकलने का लगा पता अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। गांव भावड़ की रहने वाली महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 25000 रुपये निकाल लिए। महिला का एटीएम कार्ड उसके पति के पास है और वहीं उसका प्रयोग करते हैं। जब उन्हें नकदी निकालने का पता लगा तो आईजी रोहतक रेंज के नाम शिकायत भेजी। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भावड़ की रहने वाली रीतू ने शिकायत दी है कि उसका बैंक ऑफ बडोदा की गोहाना शाखा में बैंक खाता है। उसके बैंक खाते का एटीएम कार्ड बना हुआ है। महिला का कहना है कि उसके खाते से उसके पति सतीश ही लेनदेन करते हैं। वह गोहाना में फोटो फ्रेम की दुकान चलाते हैं। उसके पति ने 10 नवंबर को उसके खाते से 4000 रुपये निकाले थे। जब उसके पति सतीश 11 नवंबर को बैंक में पासबुक में एंट्री कराने गए तो उन्हें पता लगा कि उसी दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर उनके खाते से तीन बार में 10000, 10000 व 5000 रुपये निकाले गए हैं। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत सिटी थाना गोहाना पुलिस को दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला ने मामले की शिकायत आईजी रोहतक रेंज के पास कर दी। जिनके आदेश पर अब सिटी थाना गोहाना में धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंदेशा है कि एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर ठगी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें