शराब ठेके पर कारिंदे की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बिलबिलान के शराब ठेके पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ठेकेदार के कारिंदे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव निजामपुर माजरा का रहने वाला कप्तान गांव बिलबिलान स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। वह मंगलवार रात को ठेके पर अकेला था। रात को अज्ञात हमलावरों ने उसे दो गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को जब लोग ठेके पर पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।