फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक से मारपीट कर 15 बकरी व एक हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालक से मारपीट कर 15 बकरी व एक हजार रुपये लूटे अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव रामपुर के पास खेतों में बकरी चराने आए पशुपालक पर हमला कर कार सवार चार बदमाश 15 बकरी व एक हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश बकरियों को अपनी एसेंट कार में डालकर भाग निकले। किसान के बयान पर खरखौदा की सैदपुर चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पिपली के रहने वाले जगबीर ने पुलिस को बताया कि वह बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। वह सोमवार को अपनी 15 बकरियों को लेकर चराने के लिए रामपुर के खाली खेतों में गया था। जगबीर ने बताया कि दोपहर को जब वह खेतों में था तो एक एसेंट कार उनके पास आकर रुकी। कार से चार युवक उतरे और उसके साथ मारपीट करने लगे। वह इससे पहले कुछ समझ पाता युवकों ने उसकी बकरियों को उठाकर अपनी कार में डालना शुरू कर दिया। वह उसकी 15 बकरियों को अपनी कार में डालकर ले गए। इतना ही नहीं वह उससे एक हजार रुपये की नकदी व उसका आधार कार्ड भी छीन ले गए। जगबीर ने मामले से परिजनों व सैदपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया। सैदपुर चौकी पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्जन पशुपालक पर हमला कर 15 बकरी व एक हजार रुपये लूट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें