फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचारा काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुचारा काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। खरखौदा के गांव निलौठी में पशुचारा काटते हुए महिला का दुपट्टा चारा काटने की मशीन में फंस गया। जिससे गला घुटने से महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निलौठी निवासी सुदेश (45)  पशुओं के मशीन पर चारा काट रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन में उलझ गया और गला घुटने से उसकी मौत हो गई। सुदेश के बेटे अमित ने बताया कि वह घटना के दौरान घर के बाहर खड़ा था। अचानक से उसकी मां का दुपट्टा चारा मशीन की गिरारी में फंस गया और उसकी मां के गले में फंदा लग जाने से उसकी आवाज नहीं निकल पाई। लेकिन जब उसने चारा मशीन के खाली चलने की आवाज सुनी तो वह अंदर आया उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाने के साथ ही चारा मशीन को बंद किया और अपनी मां को गंभीर हालत में खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। पिता के बाद अब मां का साया भी सिर से उठा सुदेश की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। अमित ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। एक भाई व दो बहन उससे छोटे हैं। दो वर्ष पहले ही उसके पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। उनकी मां ही उन चारों का सहारा थी, लेकिन इस हादसे ने उनसे मां का साया भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें