घर में घुसकर 42000 रुपये ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मयूर विहार स्थित घर से चोर रात को 42000 रुपये चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मयूर विहार के रहने वाले जयपाल सिंह ने बताया कि रात को चोर उनके घर में घुस गए। चोर उनके घर के अंदर अलमारी का ताला तोडक़र वहां से करीब 42000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जब वह सुबह उठे तो मामले का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमेरे खंगाल रही है।