फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिकैश एटीएम से नकदी चोरी के बाद चोरों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव मनौली स्थित इंडिकैश एटीएम में रात को चोरों ने नकदी चोरी करने के बाद आग लगा दी। चोर रात को करीब दो बजे एटीएम में पहुंचे और तडक़े चार बजे फरार हो गए। मामले की सूचना एटीएम कंपनी को दे दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। एटीएम में कितनी नकदी थी इसका पता कंपनी के अधिकारियों के आने के बाद ही लग सकेगा। गांव मनौली निवासी अमित के घर के बाहर दुकान में इंडिकैश एटीएम है। इंडिकैश एटीएम में रात को करीब दो बजे पहुंचे तीन चोरों ने नकदी चोरी करने के बाद एटीएम में ही आग लगा दी। तडक़े करीब चार बजे जब अमित के पिता को आवाज सुनाई दी तो वह बाहर आए। जिसके बाद उन्हें तीन युवक भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने देखा कि एटीएम में आग लगी थी। उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगों को उठाया। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एटीएम में कितनी नकदी थी इसका पता नहीं लग सका है। कंपनी के अधिकारियों के आने के बाद ही नकदी का पता लग सकेगा। अमित ने बताया कि एक दिन पहले ही एटीएम में नकदी डाली गई थी। रात को एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें