सोनीपत। गांव जैनपुर के पास स्थित यमुना घाट पर खनन का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने गांव जैनपुर के चार युवकों पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रोहतक के गांव सुडाना निवासी रवि ढाका ने पुलिस पुलिस को बताया कि वह जैनपुर के पास यमुना में खनन करने का ठेका ले रखा है। गांव जैनपुर के चार युवक कई दिन से उन्हें परेशान कर रहे हैं। वह रेत लेकर जाने वाले वाहनों को रोकते हैं। जिससे उन्हें दिक्कत आ रही है। उनका आरोप है कि युवकों ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की है। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में गांव जैनपुर के सोनू, दिनेश, जयराम व सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।