फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली में आग लगाने से जली थी ईख की फसल, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव दहिसरा में आग लगने से दो किसानों की दो एकड़ गन्ने की फसल जलने के मामले में किसानों ने पड़ोसी किसान पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ोसी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव दहिसरा निवासी विजय सिंह व नरेश चौहान ने दो एकड़ गन्ने की फसल उगा रखी थी। सोमवार को उनकी फसल में आग लग गई थी। जिससे दोनों की गन्ने की फसल जल गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसी किसान हरबीर ने अपनी पराली में आग लगा थी। जिससे उनके गन्ने की फसल में आग लगी है। उनका आरोप है कि हरबीर जानता था कि उसकी पराली की आग से ईख में आग लग सकती है। उसके बावजूद उसने आग लगा दी। पुलिस ने इस संबंध में नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें