फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी एसडीओ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर की अर्जुनपुरी कालोनी में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत रिफाइनरी में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पानीपत के मतलौडा के सरपंच अशोक की बेटी नीरज की शादी वर्ष 2018 में गांव पांची जाटान फिलहाल गन्नौर की अर्जुनपुरी कालोनी निवासी शिवभारत से हुई थी। शिवभारत पानीपत रिफाईनरी में बतौर एसडीओ कार्यरत है। शनिवार की देर रात नीरज का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका के परिजनों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। अब उसका शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मृतका के पिता मतलौडा गांव के सरपंच अशोक के बयान पर पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई सतबीर की टीम ने आरोपी शिवभारत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें