फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पिस्तौल दिखाकर होंडा सिटी गाड़ी, 10000 रुपये और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत में बेखौफ बाइकर्स गैंग लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर रात फाजिलपुर के पास होंडा सिटी गाड़ी सवार युवक को पिस्तौल दिखाकर काबू करने के बाद गाड़ी, 10000 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। युवक अपने साथी के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहा था। सदर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हनुमान नगर की गली नंबर तीन के रहने वाले दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी मनोज के पिता रेलवे पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर फाजिलनुर के पास स्थित कैमय फार्म में पार्टी रखी गई थी। वह भी अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर वीरवार रात को पार्टी में गया था। उसने अपनी गाड़ी को फाजिलपुर पावर हाउस के पास खड़ा कर दिया था। जिसके बाद वह पार्टी में चला गया। वह रात को करीब सवा दो बजे पार्टी से बाहर आया। जब वह गाड़ी में सवार होने लगा तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उसकी गाड़ी, मोबाइल फोन व जेब से 10000 रुपये भी लूट लिए। बाद में वह गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसकी गाड़ी में उसके सभी कागजात भी थे। दीपक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शुक्रवार सुबह लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें