फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के बैंक खाते से छह बार में निकाल लिए 79000 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्याऊ मनियारी निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगोँ ने 79000 रुपये निकाल लिए। व्यक्ति ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पश्चिमी बंगाल फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी गौतम पुरकायत ने बताया कि उसका पश्चिमी बंगाल के जयनगर स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनके खाते से अलग-अलग समय में 79000 रुपये निकाल लिए गए। जबकि उसका एटीएम उसके पास है। गौतम ने बताया कि उनके खाते से 24 सितंबर को तीन बार में 20000, 20000, 10000 रुपये कर कुल 50000 रुपये व 25 सितंबर को 10000, 10000 व 9000 कर तीन बाद में 29000 रुपये निकाले गए। व्यक्ति ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है। उसे अपने खाते से पैसे नहीं निकाले। उसके बावजूद नकदी निकल गई। वह 29 सितंबर को बैंक में गया तो ठगी का पता लगा। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें