फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पिस्तौल दिखाकर पल्सर बाइक और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अटरेना से सेरसा की तरफ ड्रेन नंबर आठ पुल पर चार बदमाशों ने पल्सर बाइक सवार युवक को रोककर पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक, मोबाइल व चार्जर लूट लिया। बदमाशों ने युवक के सिर पर वार कर उसे घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पबसरा निवासी अमित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। वह रात को करीब साढ़ नौ बजे अपनी पल्सर बाइक पर कंपनी में जाने के लिए निकला था। वह जब गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए सेरसा पुलिया ड्रेन नंबर आठ पर पहुंचा तो युवक अचानक उसकी पल्सर बाइक के आगे आ गए। जिस पर उसने बाइक रोक ली। उसके बाइक रोकते ही दो अन्य युवक पीछे से आ गए। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल व चार्जर लूट लिया। उन्होंने उसके सिर पर वार कर उसे घायल भी कर दिया। बाद में बदमाश फरार हो गए। उसने किसी तरह मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें