फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में ही घर का ताला तोड़कर 7000 रुपये और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना की चौपड़ा कालोनी में चोर दिन में ही घर का ताला तोडक़र 7000 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। जब पीडि़त परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौपड़ा कालोनी निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिन के समय परिवार के सदस्य ताला बंद कर बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि ताले टूटे हुए है। उन्होंने जांच की तो घर के अंदर से 7000 रुपये, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, सोने की दो जोड़ी कानों की बालियां व चांदी का सेट गायब मिला। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चौपड़ा कालोनी में तीन दिन के अंदर दिनदहाड़े चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे दो दिन पहले भी चोर एक घर से 37000 रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें