सोनीपत। खरखौदा के गोरड गांव में वीरवार की रात को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद चली गोलियों में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर जहां मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरे पक्ष द्वारा अभी शिकायत नहीं दी गई है।
गोरड निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि वह दुकान से सामान लेकर वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच सोभराम व उसके भाई बिजेंद्र ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी उसके पीछे भाग लिए। वह अपने बचाओ में एक मकान में घुस गया और उसने व उसके भाई राजबीर ने दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन आरोपी सोभराम व बिजेंद्र ने दरवाजा तोडऩे के बाद उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे वह खुद उसका भाई राजबीर व मकान मालिक रवि घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत सोमबीर, बिजेंद्र व मदन पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष से बिजेंद्र गोली लगने के चलते घायल है और पीजीआई में उसका इलाज किया जा रहा है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर बीते 3 वर्ष से रंजिश चली आ रही है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।