सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर व देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त जाने लगा था। महिला ने अपने ससुर व देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे प्रताडि़त करने की शिकायत दी है। ससुराल पक्ष पर उसने मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 2 सितंबर से वह अपने मायके में रह रही है। सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।