फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जेब में होते हुए व्यक्ति के बैंक खाते से 40000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड जेब में होते हुए व्यक्ति के बैंक खाते से 40000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के विशाल नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से 40000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का आरोप है कि एटीएम कार्ड उसके पास होते हुए साइबर ठगों ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विशाल नगर निवासी बालकिशन ने बताया कि उसका एसबीआई की मुख्य शाखा में खाता है। उन्होंने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते से 7 अगस्त की रात को दस बजे चार बार में 10000-10000 रुपये करके 40000 रुपये निकल गए। उसके बैंक खाते से नकदी एटीएम कार्ड द्वारा हिसार के एटीएम से निकाली गई है। बैंक में जाने पर उसे मामले का पता लगा। बालकिशन का आरोप है कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही है। उसके बावजूद एटीएम कार्ड का प्रयोग कर राशि निकाली गई है। उसने मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बालकिशन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच साइबर सैल से कराई जा रही है। साथ ही संबंधित एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए बैंक को लिखा गया है। जिससे पता लगाया जा सके कि राशि किसने निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें