फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर युवक से 105250 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गुहणा के रहने वाले युवक से फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर 105250 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है नकदी खाते में डलवाने के बाद भी पैसे नहीं दिए गए। जिस पर उसने मामले से मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव गुहणा के रहने वाले अमन ने बताया कि उसके देवेंद्र नाम के युवक की फेसबुक आईडी पर एक बाइक का विज्ञापन देखा था। जब उसने बाइक खरीदने के लिए युवक से संपर्क किया तो आरोपी ने बाइक बेचने के लिए 63500 रुपये में सौदा कर लिया। उसके बाद आरोपी ने अपने दिए गए नंबर पर पैसे डलवा लिए। अमन का आरोप है कि आरोपी ने उसे झांसे में लेकर 105250 रुपये ले लिए। उसके बावजूद बाइक नहीं भेजी। अब वह उससे और पैसे मांग रहा है। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अमन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर विज्ञापन डालने के बाद लोगों से पैसे ठगने का यह एक सप्ताह में दूसरा मामला सामने आया है। शहर थाना क्षेत्र के युवक से भी एक सप्ताह पहले इसी तरह 1.70 लाख रुपये ऐंठे गए थे। मोहाना थाना पुलिस दिए गए मोबाइल नंबरों की डिटेल निकालने कर ठगी करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें