फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घूमने निकली तीन सगी बहनों के साथ युवक ने की छेडख़ानी, दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर क्षेत्र में सुबह घर से घूमने निकली तीन सगी बहनों के साथ पड़ोस के युवक ने छेडख़ानी करते हुए अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर मारने की धमकी भी दी। लड़कियों ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 13, 16 व 17 साल की तीन बेटियां घूमने के लिए गई थी। रास्ते में उनके पड़ोस के रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उसकी बेटियों पर कमेंट करने शुरू कर दिए। उसकी बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी ने छेडख़ानी की। इतना ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उन्हें मामले से अवगत कराया गया। मामले से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें