फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया वाहन चोर बने पुलिस के लिए चुनौती, अलग-अलग स्थानों से चार बाइकें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में दुपहिया वाहन चोर गिरोह लगातार वारदात कर रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं से दुपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। कुंडली व सिटी थाना क्षेत्र में चार बाइक चोरी के मुकदमें दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। गांव भैंरा बांकीपुर निवासी मनीष ने बताया कि उसने 7 सितंबर को अपनी बाइक को फैस-5 कुंडली स्थित फैक्टरी के बाहर खड़ा किया था। जब वह बाद में फैक्टरी के काम से बाहर जाने लगा तो बाइक नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया। गांव बारोटा निवासी मनोज ने एसपी कार्यालय में 21 अगस्त को शिकायत दी है कि उसने अपनी बाइक को तीन माह पहले घर के बाहर खड़ा किया था। जिसे चोर चोरी कर ले गए। वह उसे तलाश करता रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद अब बारोटा चौकी में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर गांव कुंडली निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक को 9 सितंबर की रात दस बजे केएफसी मॉल के सामने खड़ा कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद बाहर आया तो बाइक चोरी मिली। कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में करनाल के असंध निवासी प्रवीन ने बताया कि वह सुदामा नगर स्थित पीजी में किराए पर रहता है। उसने अपनी बाइक को 7 अगस्त की शाम को पीजी के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो उसकी बाइक गायब मिली। वह अपने स्तर पर बाइक की तलाश करता रहा, लेकिन सुराग नहीं मिला। अब उसने पुलिस को शिकायत दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें