फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रूखी में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान युवक के पास मौजूद था। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रूखी निवासी संदीप ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह रात को घर पर था। रात करीब डेढ़ बजे उस पर गोली चलाई गई। गोली उसके पास जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर वह उठा तो देखा कि गांव के दो युवक व तीन अन्य वहां से भाग रहे थे। उसने दो युवकों को पहचान लिया था। जिस पर उसने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद संदीप के बयान पर दो नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। युवक का कहना है कि हमलावरों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। बरोदा थाना पुलिस के जांच अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें