फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून के सामान के होलसेल दुकानदार से 4.25 लाख रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाखौली में परचून के सामान के होलसेल दुकानदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने 4.25 लाख रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जाखौली निवासी विनेश चौहान ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून के सामान की होलसेल दुकान चलाते हैं। वह सोमवार रात को करीब दस बजे दुकान बंदकर घर जाने के लिए बाहर निकले थे। जब वह दुकान के पास थे तो इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। इससे पहले ही वह कुछ  समझ पाते युवकों ने उनसे बैग छीन लिया। उन्होंने विरोध किया तो वह धमकी देकर फरार हो गए। विनेश चौहान ने बताया कि बैग में 4.25 लाख रुपये की नकदी, उनका मोबाइल फोन व चार एटीएम कार्ड भी थे। उन्होंने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद  पहुंची राई थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें