फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे और एल्युमियम दुकानदार पर दो माह पहले हुआ हमला, जबड़ा टूटने के चलते अब दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड बाइपास पर शीशे व एल्युमियम की दुकान खोलने वाले युवक पर मुहुर्त वाले दिन ही पांच हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक का जबड़ा भी तोड़ दिया। जिससे दो माह बाद युवक ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रोहट निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि उसने गोहाना रोड बाइपास पर 9 जुलाई को शीशे व एल्युमियम की दुकान खोलकर मुहुर्त किया था। वह उस दिन शाम को अपने मामा की बाइक लेकर उनके गोदाम की तरफ जा रहा था। रास्ते में पार्क के पास उसे पांच युवकों ने रोक लिया। उन्होंने उसके चेहरे पर परना डाल दिया और सिर पर राड से हमला कर दिया। जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। युवकों ने उसे पार्क में शेड के नीचे गिरा दिया। जिसके बाद उसे पत्थर पर कई बार पटक कर मार दिया। जिससे उसका ज़बड़ा भी टूट गया। वह उसे अधमरा कर चले गए। वह रातभर पार्क में ही पड़ा रहा। उस रात बारिश होती रही। तडक़े लोग पार्क में आए तो उनकी मदद से उसने अपने मामा को सूचित कराया। उसके मामा ने खानपुर अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक में उसके जबड़े का आपरेशन किया गया। जिससे उसका मुंह बंद कर दिया गया। अब दो माह बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें