फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, आपरेटर के दो खातों से निकाले 58983 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव प्रीतमपुर स्थित फेन बेल्ट फैक्टरी के आपरेटर के पास बैंक अधिकारी बनकर फोन करने के बाद एक लिंक डाउनलोड कराया और दो खातों से 58983 रुपये निकाल लिए गए। जब पैसे निकलने का मैसेज आया तो आपरेटर को मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव प्रीतमपुरा निवासी जितेंद्र राय ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह प्रीतमपुरा में फेन बेल्ट की कंपनी में सीनियर आपरेटर के पद पर नियुक्त है। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया था कि वह बैंक की फरीदाबाद शाखा से बोल रहा है। उसने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। लिंक के डाउनलोड करते ही उसके खाते से पैसे निकल गए। उसके खाते में 14000 रुपये थे। जिसमें से 11989 रुपये निकल गए। जब उसे पता लगा तो उसने फोन कर उस व्यक्ति से बात की। उसने उसे कहा कि पैसे गलती से कट गए हैं। उसने दूसरे बैंक खाते के बारे में पूछा। उसने उसके दूसरे खाते में रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पूछ लिया। उसने खाता नंबर तक नहीं पूछा। उसके बावजूद उसके दूसरे खाते से एक बार में 20000 रुपये व दूसरी बार में 24999 रुपये निकल गए। तब उसने तुरंत अपने एटीएम को ब्लाक कराया। उसने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ खाते से धोखाधड़ी की 56988 रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि बाद में उसे पता लगा कि फरीदाबाद वाले खाते से 1995 रुपये और निकाले गए है। उसके खाते से 58983 रुपये निकल गए। उसने बताया कि उसके रसोई गांव स्थित खाते में 1.84 लाख रुपये थे। वह समय रहते एटीएम बंद नहीं कराता तो उसे और ज्यादा नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटी की शादी के लिए जोड़ रहा पाई-पाई कंपनी में सीनियर आपरेटर जितेंद्र राय मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह फिलहाल प्रीतमपुर में ही रह रहा है। जितेंद्र ने बताया कि उसके पास एक बेटी व एक बेटा है। बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा और बेटा 10वीं में पढ़ रहा है। वह बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रहा था। जिसमें से ठगों ने 58983 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें