फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर 23 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कटवाल के युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर उससे 23 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव उरलाना का रहने वाला युवराज उर्फ चमकार सिंह है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। गांव कटवाल के रहने वाले अजीत कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसने स्नातक तक पढ़़ाई की है। उसे पता लगा कि पानीपत के उरलाना का युवराज सिंह उर्फ चमकार सिंह लोगों को विदेश भेजता है। उसकी युवराज से मुलाकात फरवरी, 2019 में हुई थी। युवराज ने उसे कहा था कि अमेरिका में अच्छा पैसे है और वह उसे वैध तरीके से अमेरिका भिजवा देगा। इसके एवज में 23 लाख रुपये लगेंगे। जिस पर अजीत ने मामले से अपने पिता सुभाष सिंह को अवगत कराया था। उसपर उसके पिता ने तीन बीघा जमीन बेच दी थी। जिसके बाद पासपोर्ट के लिए सभी कागजात लेकर वह तथा उसका पिता युवराज के कहे अनुसार दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनाट पैलेस के पास एजेंट जीएम खान से मिले थे। उसे कागजात व एक लाख रुपये दे दिए थे। बाद में युवराज के कहने पर वह तथा उसके पिता युवराज के जानकार जींद के गांव मल्लार के मंजीत के साथ जाकर जीएम खान से मार्च, 2019 में फिर मिले और उसे 12 लाख रुपये दे दिए थे। बाद में वह वापस आ गए। उसी माह युवराज सिंह आस्ट्रेलिया चला गया था। 31 मार्च, 2019 को उसने आस्ट्रेलिया से ही उसकी अमेरिका की टिकट उसे व्हाट्सएप की थी। वह तथा उसका पिता 1 अप्रैल, 2019 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पर जीएम खान से उन्हें टिकट व पासपोर्ट दिया था। उसके बाद छह लाख रुपये और ले लिए थे। जिसके बाद वह दिल्ली से मोस्को, स्पेन, मैक्सिको होते हुए कैलीफोर्निया पहुंचा तो वहां पकड़ा गया था। उसे जेल में डाल दिया गया था। वह 22 जून को अमेरिका से आया था। उसने आने के बाद एसपी को शिकायत दी और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में सदर थाना गोहाना पुलिस ने आरोपी युवराज उर्फ चमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें