फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से सात लाख रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से सात लाख रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गोहाना सीआईए ने मुगलपुरा क्षेत्र में दुकानदार दीपक से पिस्तौल के बल पर सात लाख रुपये लूट के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लाखु बुआना का सोनू उर्फ मोनू व गांव हसनगढ़ का सुनील उर्फ सोनू है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। शहर में मुगलपुरा कालोनी के दीपक ने मुगलपुरा में ही गिरधर ट्रेडिंग कंपनी और अमूल आइसक्रीम पार्लर के नाम से दुकान कर रखी है। वह अमूल आइसक्रीम के थोक विक्रेता हैं। 17 अगस्त को तीन युवकों ने हथियार के बल पर दीपक से दुकान से सात लाख रुपये लूट लिए थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी की फुटेज में साफ नजर आ रहा था कि बदमाश सीधे काउंटर के पास पहुंचते हैं और रुपयों से भरा थैला उठा ले जाते हैं। मामले में पुलिस ने गांव हसनगढ़ निवासी मोनू व अजय को गिरफ्तार किया था। दोनों युवक दीपक की दुकान पर काम करते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह दीपक पर लेन-देन पर नजर रखते थे। उन्हें पता था कि शनिवार व रविवार को बैंक की छुट्टी होने पर सोमवार को मार्केट से अधिक उधार आती थी। उन्होंने अपने साथियों से संपर्क किया और लूट की साजिश रची। कारिंदों के साथियों ने आगे तीन युवकों से संपर्क किया था। सीआईए गोहाना ने मामले में अब दो अन्य आरोपियों सोनू उर्फ मोनू व सुनील उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें