घर से बाइक, मोबाइल व 12000 रुपये चोरी, घर से दूर जली हालत में मिली बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बुटाना कुंडू में चोर एक घर से बाइक, मोबाइल, 12000 रुपये व अन्य कागजात और एटीएम चोरी कर ले गए। पीडि़त को जब चोरी का पता लगा और उसने जांच की बाइक घर से कुछ दूर जली हालत में मिली। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुटाना कुंडू निवासी भूप सिंह ने बताया कि उसने गांव में दो मकान बना रखे है। वह रात को दूसरे मकान में सोने चला गया। रात को चोर उसके घर में घुसकर बाइक, मोबाइल, 12000 रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात चोरी कर ले गए। सुबह जब वह घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। जिस पर उसने मामले जांच की तो उसके घर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक जली हुई हालत में मिली। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।