फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर एलईडी और सोने के टॉप्स ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर एलईडी और सोने के टॉप्स ले गए चोर अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के फैज बाजार स्थित एक घर में घुसकर एलईडी व सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए। पीडित महिला को जब चोरी का पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। ओल्ड चौकी पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैज बाजार की रहने वाली सरिता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने 25 अगस्त की रात को उनके घर के अंदर घुसकर चोरी कर ली। चोर उनके घर से एलईडी व उसके सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए। जब उन्हें चोरी का पता लगा तो उन्होंने अपने स्तर पर चोरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर ओल्ड चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने चोर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें