फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव रभड़ा निवासी सुनील कुमार (31) काम के सिलसिले में रविवार को गांव से बाइक पर सवार होकर सोनीपत आया था। वह रविवार तीसरे पहर बाइक पर सवार होकर सोनीपत से अपने गांव रभड़ा लौट रहे थे। जब वह गांव बड़वासनी के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने सुनील के भाई संदीप के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें